दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से चटाया धूल

2 Min Read

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से धूल चटा दिया।

राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

जिसमें सबसे अधिक रन अभिषेक पोरेल 36 गेंदों में 7 चौका और 3 छक्के जड़कर 65 रन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 20 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के मारकर 50 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के मारकर 41 रन, गुलबदीन ने 15 गेंदों में 19 रन, अक्षर पटेल और पंत ने 15-15 रन, रसिख सलाम-9 रन, कुलदीप यादव-5 रन, शाइ होप-1 रन बनाकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया।

तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकें जिसमें सबसे अधिक रन संजू सैमसन कप्तान संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के जड़कर 86 रनों की पारी खेली, रियान पराग 22 गेंदों में 27 रन, शुभम दूबे 12 गेंदों में 25 रन, बटलर 17 गेंदों में 19 रन, रोवमैन पॉवेल-13, अवेश खान-7 रन, यशस्वी जायसवाल-4 रन, रविचंद्रन अश्विन और ट्रेंट बोल्ट 2-2 रन बनाएं, डोनावन फरेरा ने 1 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 20 रनों से मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ही अब दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। अब दिल्ली के अंक चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बराबर हो गए हैं।

वहीं राजस्थान की टीम 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने राजस्थान को हराकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें

राहुल की बेरूखी से आलमगीर की मुश्किल बढ़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं