विनेश के सिल्वर मेडल पर फैसला फिर टला [Decision on Vinesh’s silver medal postponed again]

2 Min Read

स्पोर्ट्स कोर्ट ने अब 16 अगस्त की तारीख दी

पेरिस, एजेंसियां। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला एक बार फिर टाल दिया गया है।

कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोटर्स (CAS) 16 अगस्त को फैसला सुनाएगा। इससे पहले 10 अगस्त को CAS ने फैसला टाल दिया था।

फाइनल मैच से पहले विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विनेश ने की है सिल्वर मेडल दिये जाने की मांग

इसके बाद विनेश ने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की थी। इस मामले पर 9 अगस्त तो 3 घंटे सुनवाई हुई।

इस दौरान विनेश भी वर्चुअली मौजूद थीं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से सीनियर वकील हरीश साल्वे ने उनका पक्ष रखा।

विनेश के पक्ष में यह दलीलें रखी गई

100 ग्राम वजन बहुत कम है। यह एथलीट के वजन के 0.1% से 0.2% से ज्यादा नहीं है। यह गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर के फूलने से भी आसानी से बढ़ सकता है।

विनेश को एक ही दिन में 3 कॉम्पिटिशन लड़ने पड़े। इस दौरान एनर्जी को मेंटेन करने के लिए भी उन्हें खाना पड़ा। ऐसे में उनका वजन 52.7 किलो पहुंच चुका था।

खेल गांव और ओलंपिक गेम्स के एरीना के बीच की दूरी और पहले दिन लगातार मुकाबलों के कारण विनेश को वजन घटाने का पर्याप्त टाइम नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? 13 अगस्त को आएगा रिजल्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं