क्रिकेटर युसूफ पठान अब सियासी मैदान चौके-छक्के लगाने को तैयार, TMC ने दिया टिकट

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। क्रिकेटर युसूफ पठान अब सियासी मैदान में चौके-छकके लगायेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव से वह पॉलिटिक्स में डेब्यू करेंगे। पठान TMC के टिकट पर बेहरामपुर से चुनाव लड़ेगे।

बताते चलें कि बेहरामपुर वही लोकसभा सीट है, जहां से कांग्रेस के सीनियर लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं।

जानकारों का मानना है कि अधीर के खिलाफ पठान को चुनावी मैदान में उतारकर ममता बनर्जी ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है।

बता दें कि ममता बनर्जी ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी के 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं।

इसी क्रम में क्रिकेटर युसूफ पठान को बेहरामपुर से टिकट देने की घोषणा की गयी है। वहीं, बात करें क्रिकेटर युसूफ पठान की, तो वह टीम इंडिया से कई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

वह बड़े-बड़े शॉट लगाने के साथ शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। 2007 में धोनी की कप्तानी में खेले जा रहे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने इंडियन टीम में पर्दापण किया था।

इसके बाद वह लंबे समय तक आइपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स का भी हिस्सा रहे। इससे भी बंगाल में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली, जिसे अब आगामी लोकसभा चुनाव में टीएमसी भुनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें 

बंगाल की सभी 42 सीटों पर TMC ने घोषित किया उम्मीदवार, कांग्रेस निराश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं