सिमडेगा में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, जेएससीए के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण [Cricket stadium to be built in Simdega, JSCA officials inspected the site]

2 Min Read

सिमडेगा। सिमडेगा में अब हॉकी के साथ साथ क्रिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा। जेएससीए और जिला प्रशासन ने मिलकर जिले में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया है। इसे लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से जिले में एक क्रिकेट स्टेडियम सह एकेडमी बनाने की कवायद शुरू की है।

जिला प्रशासन ने इसके लिए बाकायदा गरजा में जमीन उपलब्ध करा दी है। आज झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पदधारी एस सिंह, राजेश वर्मा और एके सिंह सिमडेगा पहुंचे और सिमडेगा स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों और जिला खेल पदाधिकारी के साथ स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया।

लोकेशन की तारीफ की खेल अधिकारियों नेः

जमीन देखने के बाद जेएससीए के अधिकारियों ने वहां की जमीन की प्रकृति और लोकेशन की काफी सराहना की। जेएससीए के अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए जमीन पर स्टेडियम का खाका तैयार किया।

डीसी ने हर संभव मदद का दिया भरोसाः

इसके बाद सभी सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह से मिले, और स्टेडियम निर्माण और जमीन हस्तांतरण के संबंध में बात किया। डीसी ने उन्हें हर संभव सहयोग देने की बात कही है। डीसी ने जेएससीए के अधिकारियों को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सिमडेगा में क्रिकेट की अनंत संभावना है। यहां के बच्चों में काफी स्टेमिना है और उनके अंदर क्रिकेट के लिए जज्बा भी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिमडेगा में क्रिकेट की तूती बोलने लगेगी।

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस की गाड़ी सिमडेगा के ठेठईटांगर में दुर्घटनाग्रस्त, आरोपी समेत 4 घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं