चीन ने जीता पेरिस ओलिंपिक का पहला गोल्ड, शूटिंग में बना नंबर-1, डाइविंग में भी गोल्ड मिला [China won the first gold of Paris Olympics, became number-1 in shooting, also got gold in diving]

1 Min Read

भारतीय निशानेबाज मनु का इवेंट जारी

पेरिस, एजेंसियां। चीन ने पेरिस ओलिंपिक-2024 का पहला गोल्ड जीत लिया है। चाइनीज टीम शूटिंग के 10 मीटर राइफल मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनीं।

रिपब्लिक ऑफ कोरिया दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। कजाक टीम ने इन गेम्स का पहला मेडल अपने नाम किया।इसी इवेंट में भारतीय जोड़ियां छठे और 12वें नंबर पर रहीं।

भारत की टीम-2 टीम-2 रमिता (314.5) और अर्जुन (314.2) कुल 628.7 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि टीम-1 में एलावेनिल (312.6) और संदीप (313.7) की जोड़ी कुल 626.3 अंकों के साथ 12वें नंबर पर रही।

10 मीटर एयर पिस्टल मेंस इवेंट में भारतीय निशानेबाज सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

सरबजोत 9वें और अर्जुन 18वें स्थान पर रहे। इस इवेंट की विमेंस कैटेगरी मनु भाकर का इवेंट जारी है।

इसे भी पढ़ें

ओलिंपिक से पहले फ्रांस में आगजनी और तोड़फोड़ की जांच शुरू, आगजनी के डिवाइस मिले

Share This Article
Exit mobile version