चेन्नई टेस्ट-तीसरा दिन, भारत को 346 रन की बढ़त, गिल-पंत क्रीज पर [Chennai Test-3rd day, India has a lead of 346 runs, Gill-Pant at the crease]

1 Min Read

बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट

चेन्नई, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल, पहला सेशन जारी है।

ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम ने 3 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 227 रन की लीड ली थी, अब उसकी बढ़त 341 रन की हो गई है। टीम इंडिया ने आज दूसरी पारी में 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।

दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम पहली पारी में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में शुक्रवार को ही तीसरे सेशन में बांग्लादेश टीम भी पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ चेपक स्टेडियम में विराट कोहली ने हासिल की एक नयी मुकाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं