भारत-बांग्लादेश टेस्ट के पहले दिन बारिश के आसार, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा मुकाबला [Chances of rain on the first day of India-Bangladesh Test, the match will be played at Chepauk Stadium, Chennai]

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच का पहला टेस्ट बारिश से प्रभावित हो सकता है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 19 सितंबर से खेला जाना है।

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, चेन्नई में 18, 19 और 20 सितंबर को बारिश हो सकती है। यानी टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में बारिश के आसार हैं।

बता दें कि करीब 6 महीने के बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। इंडिया में आखिरी इंटरनेशनल मैच 7 से 9 मार्च के बीच खेला गया था। धर्मशाला में खेले गए उस मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया था।

पहले 2 दिन बारिश की आशंका

एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन बारिश हो सकती है।

हालांकि, बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होगा, क्योंकि 19 सितंबर को पहले सेशन के शुरुआती एक से डेढ़ घंटे बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। 20 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

पिछले हफ्ते रद्द हो चुका है अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड नोएडा टेस्ट पिछले हफ्ते अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नोएडा टेस्ट बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इस मुकाबले में एक भी बॉल नहीं फेंकी जा सकी थी और फैंस को निराश होकर लौटना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें

भारत – बांग्लादेश टी-20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं टीम इंडिया के उप कप्तान!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं