भारत-पाकिस्तान मैच दुबई में खेला जाएगा
दुबई, एजेंसियां। ICC ने कन्फर्म कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में ही होगी। पाकिस्तान भी 2 देशों में होस्टिंग के लिए मान गया।
भारत औरपाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच दुबई में होगा। UAE में ही भारत अपने सभी मैच खेलेगा, यहां 2 नॉकआउट मैच भी होंगे।
फरवरी में शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी:
8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगा। BCCI और PCB से सहमति मिलने के बाद ICC जल्द ही शेड्यूल जारी कर सकता है।
पाकिस्तान टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2017 में भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई








