कोहली के पब पर केस, देर रात तक खुले रहने और तेज म्यूजिक की शिकायत पर कार्रवाई [Case against Kohli’s pub, action taken on complaint of staying open till late night and loud music]

2 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। विराट कोहली के बेंगलुरु के पब पर केस किया गया है। देर रात तक खुला रहने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

विराट का one8 Commune पब एमजी रोड पर स्थित है। one8 के अलावा 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।

मैनेजर ने गलत तरीके के पब को खोल रखा था-डीजीपी

मामले में डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि शनिवार की रात कब्बन पार्क पुलिस थाने की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

तब one8 रात 1.30 बजे तक खुला मिला था। पब का मैनेजर गलत तरीके के पब को खोले हुए था।

one8 के अलावा 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। इसलिए पब के खिलाफ एक्शन लिया गया।

पब मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज हुई

पुलिस ने कहा कि पबों को सिर्फ रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। इससे ज्यादा समय तक पब का संचालन नहीं किया जा सकता है।

एमजी रोड स्थित one8 कम्यून पब चिन्नास्वामी स्टेडियम के करीब है। 6 जुलाई को परिचालन समय से ज्यादा देर तक पब चलाने के लिए one8 commune पब के मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें

शानदार जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को कुछ यूं दी बधाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं