कैमरन ग्रीन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से बाहर [Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy]

1 Min Read

पीठ की सर्जरी करानी पड़ेगी

मेलबर्न, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जनवरी महीने में होने जा रहे श्रीलंका दौरे को भी छोड़ना पड़ सकता है।

6 महीने क्रिकेट से रह सकते हैं दूर

25 साल के ग्रीन पीठ की सर्जरी करवाने वाले हैं। इसके चलते उन्हें कम से कम 6 महीने क्रिकेट से दूर रहना होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर बताया- ‘ग्रीन ने पीठ की सर्जरी कराने का फैसला लिया है, क्योंकि, उनके स्कैन में एक अनोखी समस्या पाई गई है, जो उनकी पीठ की चोट को बढ़ा रही है। इस सर्जरी के कारण वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे।’

5 टेस्ट खेले जायेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस बार 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह काफी लोकप्रिय सीरीज है।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं