दुबई, एजेंसियां। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गए हैं। ICC ने नई रैंकिंग जारी की है।
रबाडा को छोड़ा पीछेः
बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा और एक कैलेंडर ईयर में दूसरी बार टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में रबाडा और जोश हेजलवुड के बाद तीसरे स्थान पर थे।
श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर रहे रबाडा टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड तीसरे स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें








