बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कैंप से जुड़े बॉलिंग कोच [Bowling coach joins Indian cricket team camp before Bangladesh test series]

2 Min Read

चेन्नई, एजेंसियां। भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस मैच से पहले ही टीम इंडिया चेन्नई में पहुंच चुकी है।

टीम यहां मैच से पहले एक सप्ताह का कैंप करेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस कैंप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने की रणनीति तैयार करेगी। क्योंकि भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इसी तैयारियों के बीच टीम के नए गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल भी कैंप में शामिल हो गए है, जिसकी तस्वीर बीसीसीआई की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

कौन है टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल

टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल हैं। मोर्ने मोर्कल के भारतीय टीम के साथ जुड़ जाने से भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों को फायदा होगा।

वह टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काम करेंगे। मोर्केल के अनुभव का फायदा भारत के तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

खास तौर पर मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और यश दयाल जैसे खिलाड़ियों को मोर्केल से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं मोर्केल

मोर्ने मोर्कल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के बुरे प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं, मोर्ने मोर्केल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कोचिंग स्टाफ में भी शामिल थे और गौतम गंभीर के साथ काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं