हॉकी इंडिया वीमेंस लीग के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान होंगी शरीक [ Bollywood actress Sara Ali Khan will attend the inaugural ceremony of Hockey India Women’s League ]

3 Min Read

रांची। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सारा अली खान रांची आने वाली हैं। वह फेमस एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं।

सारा मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार 12 जनवरी 2025 से आयोजित होने जा रहे हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकती हैं।

प्रभात खबर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समारोह में अन्य सेलिब्रिटी के शामिल होने की भी संभावना है।

लीग में होगा 4 टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला

बता दे कि इस लीग में 13 मैच खेले जायेंगे। इन मैचों में 4 टीमों के बीच मुकाबला होगा। इनमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं।

वहीं, इस लीग में झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती दिखेंगी। इनमें सूरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग व बंगाल टाइगर्स की तरफ से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान अपना जलवा बिखेरेंगी।

12 जनवरी को होगा पहला मुकाबला

तेरह दिनों तक चलने वाले हॉकी इंडिया वीमेन लीग का पहला मुकाबला 12 जनवरी को होगा। इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर की टीम के बीच टक्कर होगी।

वहीं, 17 और 19 जनवरी को खेले जाने वाले मुकाबले राउरकेला में आयोजित होंगे। झारखंड ने टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए स्टेडियम दुरुस्त किया जा रहा है।

साथ ही लाइटिंग, एलइडी समेत अन्य उपकरणों का भी लगातार ट्रायल लिया जा रहा है। बता दें कि मैच को लेकर राजधानी में होटल्स की बुकिंग हो चुकी है।

सूत्रों की माने तो, लीग के लिए टीमें 8 जनवरी से रांची पहुंचने लगेंगी। इसे लेकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने जानकारी दी कि लीग की तैयारी चल रही है। एक बार फिर राज्य में हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई [PM Modi congratulates Indian Women’s Hockey Team on winning the Asian Champions Trophy title]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं