बिग ब्रेकिंग: रांची टेस्ट मैच रद्द कराने की आतंकी धमकी

IDTV Indradhanush
3 Min Read

आतंकी पन्नू ने नक्सलियों को उकसाया

रांची। थोड़ी ही देर में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी रांची पहुंचने वाले हैं। पर इससे पहले ही आतंकी सरगना गुरूपबंत सिंह पन्नू की धमकी ने झारखंड समेत पूरे देश को झकझोर दिया है।

इस खालिस्तानी आतंकी ने मैच रद्द कर इंग्लैंड की टीम को वापस लौट जाने की धमकी दी है। आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने भारत और इंग्लैंड के रांची में होने वाले मैच को अविलंब रद्द करने को कहा है।

कहा है कि इंग्लैंड की टीम दौरा रद्द करके वापस लौट जाये। आतंकी सरगना गुरूपबंत सिंह पन्नू ने इसको लेकर झारखंड के नक्सलियों को उकसाया है।

उसने अपनी धमकी को अमली जामा पहनाने के लिए नक्सलियों का इस्तेमाल किया है और उन्हें भड़काने की कोशिश की है।

उसने कहा है कि रांची का JSCA स्टेडियम आदिवासियों की जमीन पर बना है। आदिवासियों की जमीन पर मैच नहीं होना चाहिए। इस मामले में मंगलवार को ही रांची के धुर्वा थाना में FIR दर्ज करवाई गयी है।

पन्नू ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर धमकी दी है। उसने माओवादियों से कहा है कि स्टेडियम आदिवासियों की जमीन है, वहां पर क्रिकेट नहीं होने देना चाहिए।

माओवादियों को रांची में होने वाले टेस्ट मैच को रद्द कराने के लिए झारखंड और पंजाब में उत्पात मचा देना चाहिए।

बता दें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन का गुरूपबंत सिंह पन्नू फिलहाल अमेरिका में रहता है। इसके साथ ही पन्नू ने यूट्यूब के जरिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को भी धमकी दी है।

इंग्लिश कप्तान से तो उसने यह भी कहा कि वह भारत दौरा रद्द करें और टीम लेकर वापस लौटें। इधर पन्नू की धमकी मिलने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

स्टेडियम से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जा रहे हैं। एयरपोर्ट से होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

एयरपोर्ट को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। खिलाडि़यों के बाहर निकलने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन के स्कूलों में मोबाइल बैन, PM बोले- यह सबसे बड़ी समस्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं