BGT 2024-आखिरी 2 टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान [BGT 2024-Australian team announced for last 2 Tests]

1 Min Read

मैकस्वीनी-हेजलवुड बाहर, कोंस्टास को पहली बार मौका, रिचर्ड्सन की वापसी

मेलबर्न, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 2 बड़े बदलाव किए गए हैं। पहले तीन टेस्ट में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करने वाले नाथन मैकस्वीनी को चयनकर्ताओं ने स्क्वॉड से बाहर कर दिया है, जबकि 19 साल के ओपनर सैम कोंस्टास को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, चोट से जूझ रहे जोश हेजलवुड को भी टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा तीन साल के बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन की वापसी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा, वहीं आखिरी और पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें

रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं