बेंगलुरु टेस्टः 10 रन पर भारत के 3 विकेट गिरे, रोहित-कोहली के बाद सरफराज भी आउट [Bengaluru Test: India lost 3 wickets for 10 runs, after Rohit-Kohli, Sarfaraz also out]

2 Min Read

साउदी, ओरुर्के और हेनरी को विकेट

बेंगलुरु, एजेंसियां। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को दूसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 10 रन बना लिया हैं। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।

विराट और सरफराज शून्य पर आउटः

सरफराज खान और विराट कोहली शून्य पर आउट हुए। सरफराज को मैट हेनरी ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। जबकि, कोहली विलियम ओरुर्के की बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे।कप्तान रोहित शर्मा (2 रन) को टिम साउदी ने बोल्ड कर दिया।

शुभमन मैच से बाहरः

शुभमन गिल चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सरफराज खान को मौका दिया गया है। वहीं, आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है।

मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार बेंगलुरु में आज 40% बारिश का अनुमान है। पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल और विलियम ओरुर्के।

इसे भी पढ़ें

बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट शुरू होने में देरी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं