BCCI इम्पैक्ट प्लेयर, 2 बाउंसर नियमों का रिव्यू करेगा, दोनों नियम सिर्फ IPL में लागू [BCCI will review Impact Player, 2 bouncer rules, both rules are applicable only in IPL]

1 Min Read

नवंबर से डोमेस्टिक क्रिकेट में भी लाने की तैयारी

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इम्पैक्ट प्लेयर और एक ओवर में 2 बाउंसर के नियम का रिव्यू करने जा रहा है।

फिलहाल, स्टेट यूनिट्स में असमंजस है कि आने वाले डोमेस्टिक क्रिकेट में इन नियमों को लागू रखना है या नहीं। खासकर नवंबर में शुरू होने जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में।

ये दोनों नियम सिर्फ IPL में लागू हैं। डोमेस्टिक में सिर्फ दो बाउंसर का नियम पिछले साल लाया गया था।

अब डोमेस्टिक में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम भी लाने की तैयारी है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों ही नियमों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

दुनियाभर में हो रही बहस

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन के बाद इम्पैक्ट प्लेयर पर दुनियाभर में बहस जारी है।

कई सीनियर क्रिकेटर इन नियमों के समर्थन में हैं, तो कई विरोध कर रहे हैं। BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने पिछले दिनों कहा था कि इस बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

भारतीय घरेलू क्रिकेट में जल्द दिखेंगे कई बदलाव, जय शाह ने दिये संकेत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं