पेरिस ओलंपिक के लिए IOA को 8.5 करोड़ देगा BCCI, सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान- भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट्स को सपोर्ट करेंगे [BCCI will give Rs 8.5 crore to IOA for Paris Olympics, Secretary Jai Shah announced – will support the athletes representing India]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने X पोस्ट के जरिए लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि BCCI पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीट्स को सपोर्ट करेगा। हम इस अभियान (ओलंपिक) के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपए दे रहे हैं।

वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दिए थे 125 करोड़

BCCI बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम दिया था।

इस राशि से 15 खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि द्रविड़ ने बाद में बाकी के कोचिंग स्टाफ के बराबर सिर्फ 2.5 करोड़ की राशि ली थी।

BCCI ने 17 दिन पहले 4 जुलाई को वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए दिए थे।

26 जुलाई से शुरू होगा पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। इसमें भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा खेल मंत्रालय ने सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है।

भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी 29 एथलेटिक्स के हैं, इनमें 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं। एथलेटिक्स के बाद निशानेबाजी में 21 और हॉकी में 19 खिलाड़ी हैं।

टेबल टेनिस में भारत के 8, जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता के पीवी सिंधु सहित 7 खिलाड़ी भाग लेंगे।

कुश्ती, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में 6-6 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद गोल्फ में 4 ,टेनिस में 3, तैराकी में 2, सेलिंग में 2 खिलाड़ी उतरेंगे। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और वेटलिफ्टिंग में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे।

इसे भी पढ़ें

BCCI से मिले 125 करोड़, किस खिलाड़ी को कितना मिलेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं