BCCI new order to Indian team: BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच

2 Min Read

BCCI new order to Indian team:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने भारत की वाइट बॉल टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मैच खेलना अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले का मकसद घरेलू क्रिकेट को मजबूत करना और खिलाड़ियों को नियमित प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बनाए रखना है।

24 दिसंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज 24 दिसंबर से होगा और यह टूर्नामेंट 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह प्रतियोगिता एकदिवसीय फॉर्मेट में खेली जाती है और इसमें देशभर की राज्य टीमें हिस्सा लेती हैं। बीसीसीआई के नए आदेश के बाद अब टीम इंडिया के कई बड़े नाम इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

रोहित और विराट भी होंगे शामिल

इस नए फरमान के तहत सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। रोहित शर्मा मुंबई की ओर से जबकि विराट कोहली दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं।

शानदार फॉर्म में हैं दोनों बल्लेबाज

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट ने दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 300 से ज्यादा रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने दो मैचों में अर्धशतक जड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था।

घरेलू क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

बीसीसीआई का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी से घरेलू क्रिकेट का स्तर ऊंचा होगा और युवा खिलाड़ियों को सीखने का बेहतर मौका मिलेगा। इस फैसले से विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

Share This Article