BCCI ने मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाया[BCCI removes impact player rule from Mushtaq Ali Trophy]

1 Min Read

2 बाउंसर रूल को बरकरार रखा

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 से इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटा दिया है।

इतना ही नहीं, एक ओवर में 2 बाउंसर के नियम को जारी रखा है। BCCI ने स्टेट यूनिट्स को इसकी जानकारी दी है।

IPL में भी लागू है दोनों नियमः

ये दोनों नियम IPL और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू थे। 2 बाउंसर का नियम पिछले साल लाया गया था, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत 2023 से हुई थी।

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों ही नियमों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगामी सीजन 23 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें

BCCI सचिव जय शाह ने फिर की बड़ी भविष्यवाणी- रोहित शर्मा की कप्तानी में हम ICC चैम्पियंस ट्रॉफी और WCT का फाइनल जीतेगी

Share This Article
Exit mobile version