लिट्टन दास की सेंचुरी से बांग्लादेश ने 262 रन बनाए, पाकिस्तान दूसरी पारी में 21 रन से आगे [Bangladesh scored 262 runs with Liton Das’s century, Pakistan ahead by 21 runs in the second innings]

3 Min Read

खुर्रम शहजाद ने लिये 6 विकेट

रावलपिंडी, एजेंसियां। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान के 274 रन के जवाब में बांग्लादेश ने टेस्ट के तीसरे दिन 262 रन बना दिए।

पाकिस्तान ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 9 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। टीम फिलहाल 21 रन से आगे हैं।

26 रन पर 6 विकेट गंवा दिये थे बांग्लादेश ने

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में एक समय 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लिट्टन दास ने 138 और मेहदी हसन मिराज ने 78 रन की पारी खेल कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान से खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए।

लिट्टन-मेहदी ने की 165 रन की पार्टनरशिप

बांग्लादेश ने एक समय महज 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लिट्टन दास और मेहदी हसन ने बांग्लादेश की पहली पारी को 190 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 165 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी मेहदी के विकेट के साथ टूटी।

खुर्रम शहजाद को 6 विकेट

बांग्लादेश ने पहले दिन 10 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। खुर्रम शहजाद ने ओपनर शादमान इस्लाम और जाकिर हसन को पवेलियन भेज दिया।

कप्तान नजमुल शांतो हसन को खुर्रम ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद मीर हमजा ने 2 विकेट लिए।

पिछले मैच के शतकवीर मुशफिकर रहीम मात्र 3 रन बना सके। शाकिब अल हसन को 2 रन बनाकर खुर्रम शहजाद की बॉल पर LBW हुए।

पहली पारी में 12 रन से पिछड़ा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से लिट्टन दास की सेंचुरी और मेहदी हसन मिराज की फिफ्टी के दम पर टीम ने 262 का स्कोर खड़ा कर दिया।

इस तरह टीम महज 12 रन से ही पिछड़ी। पाकिस्तान से खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए। 2-2 विकेट मीर हमजा और सलमान अली आगा को मिले।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले घायल हुए सूर्यकुमार यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं