बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 साल बाद टेस्ट हराया [Bangladesh defeated Pakistan in test after 23 years]

2 Min Read

रावलपिंडी में 10 विकेट से जीते

रावलपिंडी, एजेंसियां। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार मात दी है।

बांग्लादेशी टीम ने रावलपिंडी में 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की।

इससे पहले दोनों टीमों का आमना-सामना 14 बार हुआ है, इनमें से 12 मैच पाकिस्तान ने जीते। एक ड्रॉ रहा और एक मैच रद्द हो गया था। दोनों टीमों ने साल 2001 में पहली बार टेस्ट खेला था।

मैच के हाईलाइट्स

पाकिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी को 23/1 के स्कोर से आगे बढ़ाया। पाकिस्तान टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 51 रन, ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने 37, बाबर आजम ने 22 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट लिए। वहीं शाकिब अल हसन को 3 विकेट मिले।

इस तरह बांग्लादेश को जीत के लिए 30 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

पाकिस्तान ने 448/6 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं