आकाशदीप ने लिए दो विकेट
कानपुर, एजेंसियां। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए हैं।
शुक्रवार को मुकाबले के पहले दिन कानपुर में तेज बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। आज सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका।
खराब रोशनी के कारण दूसरे सेशन के दौरान खेल रोक दिया गया। फिर कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गई। इसके बाद स्टंप्स कर दिया गया। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन पर नाबाद हैं।
भारत 1-0 से आगे
दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए।
उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने LBW किया। उन्होंने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। इससे पहले, आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24 रन) और जाकिर हसन (शून्य) को आउट किया।
इसे भी पढ़ें
IND vs BAN दूसरा टेस्ट आज से, प्लेइंग-11 में 3 स्पिनर हो सकते है दोनों टीमों में







