बाबर आजम फिर बनें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान

1 Min Read

लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट से एक बड़ी खबर आ रही है। बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

बाबर टी-20 और वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चयन समिति की सिफारिश के बाद बाबर को ये जिम्मेदारी दी है। वहीं, शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।

भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीन फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

इसके बाद टी-20 में शाहीन शाह आफरीदी को कप्तान बनाया गया था. जबकि टेस्ट में शान मसूद को कमान सौंपी गई थी।

हालांकि कप्तान बदलने के बाद भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस कारण पुनः बाबर आजम को कप्तानी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें

द्वारका: घर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं