वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, इंग्लैंड ने DLS से 46 रन से हराया [Australia’s first defeat after winning the World Cup, England defeated by DLS by 46 runs]

1 Min Read

ब्रूक का पहला शतक

लंदन, एजेंसियां। वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पहली हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को मंगलवार रात इंग्लैंड ने DLS (डकवर्थ लुइस स्टैंडर्ड) मैथड से 46 रन से हराया।

इस जीत से इंग्लिश टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद 1-2 से वापसी की है। सीरीज का चौथा मुकाबला 27 सितंबर को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

चेस्टर ली स्ट्रीट में मंगलवार रात बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन बनाए।

जवाबी पारी में इंग्लिश टीम ने 37.4 ओवर में 4 विकेट पर 254 बनाए थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा।

आखिर में DRS मैथड के तहत इंग्लैंड को 46 रन से विजेता घोषित किया गया। हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्रूक ने 94 बॉल पर नाबाद 110 रन बनाए।

इसे भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस के सहारे हराया

Share This Article
Exit mobile version