ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3-0 से धोया [Australia whitewash Pakistan 3-0 ]

2 Min Read

तीसरे टी-20 में 7 विकेट से हराया

होबार्ट, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को तीसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया

इसी के साथ कंगारुओं ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। स्टोइनिस को नाबाद 61 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और स्पेंसर जॉनसन को सीरीज में 8 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

सोमवार को होबार्ट में खेले गए मैच में पाक टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान की जगह आगा सलमान ने की।

इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पहले बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रन का टारगेट मिला और टीम ने 11.2 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।

मार्कस स्टोइनिस का नाबाद अर्धशतकः

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 118 रन का टारगेट मिला। ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को 2 रन पर शाहीन अफरीदी ने आउट किया। इसके बाद जैक फ्रेजर 18 रन और कप्तान जोश इंग्लिस 27 रन बनाकर आउट हो गए।

मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। टिम डेविड भी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी और जहानदाद खान ने एक-एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें

दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 13 रन से हराया [Australia beat Pakistan by 13 runs in the second T20]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं