दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 13 रन से हराया [Australia beat Pakistan by 13 runs in the second T20]

1 Min Read

स्पेंसर जॉनसन को 5 विकेट; सीरीज में 2-0 से आगे

सिडनी, एजेंसियां। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दूसरे टी-20 में 13 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।

शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। हारिस रऊफ को 4 विकेट मिले।

134 रन पर ढेर हुई पाकिस्तान की टीमः

पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने 52 रन की पारी खेली। इरफान खान ने 37 रन बनाए। स्पेंसर जॉनसन के पांच विकेट के दम पर कंगारुओं ने यह मुकाबला अपने नाम किया। उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में पाकिस्तान को 29 रन से हार मिली थी।

इसे भी पढ़ें

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं