Aryavir Sehwag:
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपना डेब्यू मैच खेला, लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा सके। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम का हिस्सा आर्यवीर सहवाग को 27 अगस्त को ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ ओपनिंग का मौका मिला, जहां उन्होंने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके लगाए, लेकिन जब ऐसा लगा कि वह क्रीज पर जमने लगे हैं, तब रौनक वाघेला की गेंद पर मयंक रावत को अपना कैच थमा बैठे।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए, जिसमें युगल सैनी ने 32 गेंदों पर 52 रन और जसवीर सहरावत ने 35 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर दिया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शानदार जीत
मैच के बाद सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रनों से हराया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम सिर्फ 93 रन पर समेट दी गई, जिसमें मनी ग्रेवाल ने 5 विकेट लिए, जबकि गाविश खुराना ने 2 विकेट और अरुण पुधीर, तेजस बरोका, और कप्तान जोंटि सिद्धू ने 1-1 विकेट लिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और प्लेऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
इसे भी पढ़ें
