US Open 2025:
न्यूयार्क, एजेंसियां। वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज भी छीन लिया। अल्काराज ने दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीता, इससे पहले उन्होंने 2022 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
न्यूयॉर्क में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी अल्काराज ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में सिनर ने वापसी करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में अल्काराज ने दबदबा बनाया और सिर्फ एक गेम गंवाते हुए 6-1 से सेट अपने नाम किया।
चौथे सेट में सिनर ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन अल्काराज ने 6-4 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यूएस ओपन से पहले दोनों खिलाड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में भी आमने-सामने हुए थे। उस मैच में चोट के कारण सिनर को बीच में ही मुकाबला छोड़ना पड़ा और अल्काराज चैंपियन बने।
इसे भी पढ़ें
Watch IPL Expensive: अब IPL देखने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे












