अगरकर बोले-फिटनेस की वजह से हार्दिक को टी-20 कप्तानी नहीं [Agarkar said – Hardik will not be given T20 captaincy due to fitness]

2 Min Read

हेड कोच गंभीर ने कहा- रोहित-कोहली वर्ल्ड कप 2027 खेल सकते हैं

मुंबई, एजेंसियां। श्रीलंका के दौरे पर जाने से पहले टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने आज यानी सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अगरकर ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव को इसलिए कप्तान बनाया गया, क्योंकि वह योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं। वे बेस्ट टी-20 बल्लेबाजों में से एक हैं। आप ऐसा कप्तान चाहते हैं जो सभी मैच खेले। हार्दिक पंड्या की फिटनेस उनके लिए एक चुनौती रही है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हार्दिक काफी अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस चिंता का विषय है। चयनकर्ताओं और कोच के लिए उन्हें हर मैच खिलाना मुश्किल हो जाता है। हम ऐसा कप्तान चाहते थे जो सभी मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो। सूर्या में सफल होने के लिए सभी आवश्यक गुण हैं।’

27 जुलाई से खेली जाएगी सीरीज

गंभीर और चीफ सिलेक्टर अगरकर ने श्रीलंका दौरे के लिए 18 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम के ऐलान में सबसे बड़ा फैसला हार्दिक को टी-20 की कप्तानी न देने का रहा है।

श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

इसे भी पढ़ें

सूर्या के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या के जगह शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नये उपकप्तान 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं