Dream11: ड्रीम11 के बाद अपोलो टायर्स बने Team India के जर्सी पार्टनर

3 Min Read

Dream11:

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी प्रायोजन में बड़ा बदलाव हुआ है। ड्रीम11 के बाहर होने के बाद अब अपोलो टायर्स भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का नया आधिकारिक प्रायोजक बन गया है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अपोलो टायर्स के साथ करार हो चुका है और इसे जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

Dream11: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस करार की अवधि 2027 तक होगी। इस नई डील के तहत अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा, जो ड्रीम11 के पहले के चार करोड़ रुपये प्रति मैच से अधिक है। इस बोली प्रक्रिया में अपोलो टायर्स के अलावा कैनवा और जेके टायर भी शामिल थीं, जबकि बिड़ला ऑप्टस पेंट्स निवेश के लिए इच्छुक थी लेकिन बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।

Dream11: स्पॉन्सरशिप 2 सितंबर को आमंत्रित किए थे

बीसीसीआई ने स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन 2 सितंबर को आमंत्रित किए थे। नियम के अनुसार गेमिंग, सट्टेबाजी, क्रिप्टो और तंबाकू ब्रांड इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते थे। आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो दिखाई देगा, जिससे कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।

इस करार के पहले, भारतीय पुरुष टीम यूएई में चल रहे एशिया कप में बिना प्रायोजक जर्सी पहनकर उतरी थी। वहीं, महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में बिना प्रायोजक खेल रही थी। महिला वनडे विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि महिला टीम नई जर्सी पर स्पॉन्सर का नाम प्रदर्शित करेगी या नहीं।

ड्रीम11 के साथ अनुबंध इस कारण समाप्त हुआ क्योंकि यह बेटिंग-संबंधित एप है, जिस पर हाल ही में बैन लगा। 2023 में ड्रीम11 ने बायजू की जगह ली थी, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के लागू होने के बाद बीसीसीआई ने नया करार अपोलो टायर्स के साथ किया।

इसे भी पढ़ें

India-Pakistan handshake controversy: भारत-पाकिस्तान मैच हैंडशेक विवाद, ICC बोली- मैच रेफरी नहीं हटाएंगे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं