Empty stadiums Delhi: अहमदाबाद के बाद दिल्ली की स्टैंड भी खाली, फैंस की घटती दिलचस्पी ने बढ़ाई चिंता

3 Min Read

Empty stadiums Delhi:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन दर्शकों की संख्या बेहद कम है। अहमदाबाद की तरह दिल्ली के स्टेडियम में भी सीटें खाली पड़ी हैं, जिससे टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों की घटती रुचि साफ दिखाई दे रही है। डोमेस्टिक मैचों में लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम को देखते हुए यह दृश्य चौंकाने वाला है।

सोशल मीडिया मरीन वायरल हो रही तस्वीरें

खाली स्टेडियम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस और विशेषज्ञ सुझाव दे रहे हैं कि टेस्ट मैच उन शहरों में आयोजित किए जाने चाहिए, जहां लोग रेड-बॉल क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं और आसपास पर्यटन आकर्षण भी मौजूद हों। हालांकि, मैदान खाली होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने शतक जमाया, जबकि साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई।

वेस्टइंडीज की टीम भी टेस्ट क्रिकेट में पहले जैसी चुनौती नहीं दे पा रही है। कभी कर्टली एम्ब्रोज़, विवियन रिचर्ड्स, मैलकॉम मार्शल और कोर्टनी वॉल्श जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की धरती रही यह टीम अब टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने दोनों पारियों में केवल 308 रन बनाए और अहमदाबाद टेस्ट में उसे पारी और 140 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

विशेषज्ञों का मानना

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के सामने वेस्टइंडीज का टिक पाना मुश्किल है, इसलिए फैंस को पहले ही अंदेशा था कि टीम इंडिया जीत दर्ज करेगी। इस कारण स्टेडियम में कम दर्शक दिखाई दिए। टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों की घटती रुचि और खाली स्टेडियम भारत और विश्व क्रिकेट के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

इस सन्नाटे और खाली स्टेडियम की तस्वीरें साबित कर रही हैं कि टेस्ट क्रिकेट को वर्तमान समय में आकर्षक बनाने के लिए नई रणनीतियों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें

विमेंस वर्ल्डकपः न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 100 रन से हराया डिवाइन और हालिडे की फिफ्टी, ताहुहु और जेस केर ने 3-3 विकेट लिए


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं