T20 World Cup
बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु के BCCI CoE ग्राउंड-1 पर अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराकर वॉर्मअप मैचों में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इब्राहिम जदरान ने 51 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन बनाए। दोनों के बीच 90 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। अजमतुल्लाह उमरजई ने 18वें ओवर में 24 रन बनाने के बाद रिटायर आउट हुए।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। उमरजई ने शुरुआती ओवरों में ब्रैंडन किंग और शाई होप को आउट किया। 14वें ओवर की शुरुआत में रोवमैन पॉवेल के आउट होते ही स्कोर 82/7 हो गया। मैथ्यू फोर्ड ने अंत में नाबाद 52 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
