अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर मिलेगा [Abhinav Bindra will get Olympic order]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने की घोषणा की।

बिंद्रा को यह सम्मान 10 अगस्त को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान दिया जाएगा। इससे पहले, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अभिनव बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में वर्ल्ड और ओलंपिक खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 2006 में वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप और 2008 में ओलंपिक में गोल्ड जीता था।

अभिनव बिंद्रा 2010-14 तक इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) की एथलीट समिति के सदस्य थे। 2014 में उन्हें ISSF का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

IOC का सर्वोच्च सम्मान

ओलंपिक ऑर्डर IOC का सर्वोच्च सम्मान है, जो ओलंपिक आंदोलन में अहम योगदान के लिए दिया जाता है।

2018 से बिंद्रा IOC एथलीट आयोग के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड स्वर्ण विजेताओं को 50,000 डॉलर मिलेंगे: विश्व एथलेटिक्स

Share This Article
Exit mobile version