Aakash Chopra:
नई दिल्ली, एजेंसियां। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि बुमराह जैसे गेंदबाज को समय से पहले संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट के ‘कोहिनूर हीरे’ के समान हैं।
बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं: आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है, वह 24 कैरेट शुद्ध सोना हैं। जितना अधिक वह खेलेंगे, उतना बेहतर रहेगा। मुझे नहीं लगता कि वह ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन जब तक वह खेलेंगे, हमें उनका पूरा समर्थन करना चाहिए।” बुमराह ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में केवल 3 मैच खेले थे, जो पहले से तय था। चोपड़ा ने कहा कि बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट बेहद महत्वपूर्ण है और उनकी गेंदबाजी की शैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें रोटेट करना जरूरी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है, जिससे उनके चयन की संभावना बढ़ गई है। 19 अगस्त को टीम की घोषणा के बाद बुमराह का नाम एशिया कप टीम में शामिल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें








