7 महीने की गर्भवती पैरा एथलीट ने रचा इतिहास, मेडल जीतकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड [7 months pregnant para athlete created history, made world record by winning medal]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस पैरालिंपिक 2024 में 7 महीने की ‘प्रेगनेंट’ पैरा एथलीट ने मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा ग्रेट ब्रिटेन की जोडी ग्रिनहम ने किया।

जोडी ग्रिनहम ने बता दिया कि मां असली योद्धा होती है। जोडी ग्रिनहम ने तीरंदाजी में मेडल जीता। जोडी ग्रिनहम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

31 अगस्त को जोडी ग्रिनहम ने वुमेंस कंपाउंड में ग्रेट ब्रिटेन की फोएबे पैटर्सन पाइन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेला, जिसमें 142-141 के स्कोर से जीत अपने नाम की।

प्रेगनेंसी के साथ मेडल जीतने वाली प्रथम महिला

जोडी ग्रिनहम प्रेगनेंसी के साथ पेरिस पैरालंपिक में मेडल जीतने वाली पहली पैरा एथलीट बन गईं। वह करीब 28 हफ्ते यानी 7 महीनें की गर्भवती हैं।

इसके बावजूद उन्होंने पैरालंपिक में हिस्सा लेने का फैसला किया और मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज करवाया। गौरतलब है कि जोडी ग्रिनहम के बाएं हाथ में विकलांगता है। वह दाएं हाथ से निशाना लगाती हैं।

ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद क्या बोलीं?

जोडी ग्रिनहम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कहा कि निशाना लगाते वक्त बच्चे ने पेट के अंदर किक मारना बंद नहीं किया।

ऐसा लगा रहा था कि बच्चा पूछ रहा हो कि मम्मी आप क्या कर रही हैं? लेकिन यह मेरे पेट में मौजूद सपोर्ट बबल एक प्यारी याद दिलाता है।

मुझे खुद पर गर्व है। मैंने मुश्किलों का सामना किया है और यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। हालांकि मैं और बच्चा स्वस्थ है।”

इसे भी पढ़ें

पेरिस पैरालिंपिक- सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं