World Cup 2025: ICC वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के लिए 6 टीमों का ऐलान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड का इंतजार जारी

3 Min Read

World Cup 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ICC वुमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए अब तक छह टीमों का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता महिला क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव का प्रतीक मानी जा रही है।

World Cup 2025: टीमों का विवरण और कप्तानों की जानकारी:

अब तक घोषित छह टीमों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम एलिसा हीली की कप्तानी में होगी, जबकि बांग्लादेश की निगार सुल्ताना जोटी कप्तान हैं। इंग्लैंड की कप्तानी नेट साइवर-ब्रंट के हाथों में होगी। भारत की टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। पाकिस्तान की टीम फातिमा सना के नेतृत्व में होगी और साउथ अफ्रीका की कप्तानी लौरा वोल्वार्ड्ट करेंगी।

World Cup 2025: राउंड-रॉबिन फॉर्मेट और टूर्नामेंट की संरचना:

वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें आठों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम सात-से-सात मैच खेलेगी और टॉप चार टीमें नॉकआउट राउंड में प्रवेश करेंगी। इस फॉर्मेट से टीमों के बीच रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मैच होने की उम्मीद है।

World Cup 2025: शेष दो टीमों का ऐलान:

श्रीलंका और न्यूजीलैंड अभी तक अपनी टीमों का ऐलान नहीं कर पाए हैं। जैसे ही ये टीमों की घोषणा होगी, टूर्नामेंट की पूरी तैयारी पूरी मानी जाएगी। इन दोनों टीमों की घोषणाओं का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

World Cup 2025: महिला क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण अवसर:

ICC वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 न केवल खिलाड़ियों की कौशल की परीक्षा होगा, बल्कि महिला क्रिकेट को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर और सशक्त बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों की निगाहें विजेता बनने पर टिकी रहेंगी।

इस प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और महिला क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का स्तर और ऊँचा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

World Cup 2025: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : बेंगलुरू के सारे मैच मुंबई शिफ्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं