18 साल के गुकेश शतरंज के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन [18 year old Gukesh is the youngest chess world champion]

1 Min Read

चीनी खिलाड़ी को 14वें गेम में हराया

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियन बने हैं। 18 साल के गुकेश ये कारनामा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से 14वें गेम में हराया। गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय प्लेयर हैं। 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे।

कौन हैं डी गुकेश:

गुकेश डी का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश है। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 को हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था।

उन्हें शुरू में भास्कर नागैया ने कोचिंग दी थी। नागैया इंटरनेशनल चेस खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई में चेस के होम ट्यूटर हैं। इसके बाद विश्वनाथन आनंद ने गुकेश को कोचिंग दी।

इसे भी पढ़ें

टोरंटो में भारतीय भूचाल, गुकेश की जीत विश्व शतरंज में बड़ा बदलाव: कास्परोव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं