भारतीय हॉकी सीनियर महिला कोचिंग कैंप के लिए झारखंड की 10 खिलाड़ी आमंत्रित [10 players from Jharkhand invited for Indian Hockey Senior Women’s Coaching Camp]

2 Min Read

रांची। हॉकी इंडिया के द्वारा सीनियर महिला कोचिंग कैंप 23 से 30 मार्च तक 2025 तक साई सेंटर बैंगलुरु में शुरू होगा जिसमें देश भर के 65 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इन 65 खिलाड़ियों में हॉकी झारखंड से खेलने वाले 10 सहित झारखंड के कुल 13 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। हॉकी झारखंड से खेलने वाले 10 मे से 08 खिलाड़ी सिमडेगा जिला के और 02 खिलाड़ी खूंटी जिला की है।

इसमें निक्की प्रधान ( खूंटी) सलीमा टेटे ( सिमडेगा), संगीता कुमारी ( सिमडेगा), ब्यूटी डुंगडुंग ( सिमडेगा), दीपिका सोरेंग ( सिमडेगा), महिमा टेटे ( सिमडेगा), निक्की कुल्लू ( सिमडेगा), अलबेला रानी टोप्पो( सिमडेगा), पिंकी एक्का ( सिमडेगा), ,नीरू कुल्लू ( सिमडेगा) । हॉकी झारखंड इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड के और तीन खिलाड़ियों अंजना डुंगडुंग ( सिमडेगा), सपना भेंगरा (खूंटी), और सेलेस्टीना होरो (खूंटी ) को भी आमंत्रित किया गया जो वर्तमान समय में सई सेंटर कोलकाता में है और बंगाल टीम का प्रतिधित्व करते है।

इन 65 खिलाड़ियों को 30 मार्च कैंप लेने के 40 खिलाड़ियों को कोर ग्रुप के लिए चयनित कर दिया जायेगा। ताकि भविष्य के कोचिंग कैंप और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए सीनियर महिलाओं का नया कोर ग्रुप बनाया जा सके।

इसके अलावा 21 अप्रैल से 5 मई 2025 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले प्रशिक्षण और मैचों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

वीमेंस हॉकी इंडिया लीग 12 जनवरी से, रांची में होंगे 11 मैच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं