शिवप्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन में लोहरदगा पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा [Shatrughan Sinha reached Lohardaga for the inauguration of Shivprasad Sahu Memorial T-20 Cricket Tournament.]

1 Min Read

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी बढ़ायेंगे जोश

रांची। लोहरदगा में स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू की स्मृति में लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत बुधवार को हुई। स्वर्गीय बलदेव साहू स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया।

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, लोहरदगा डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्णा, आयोजन अजय नाथ शाहदेव सहित अन्य मौजूद थे। मैच के बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल ने बताया कि इस टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई, दिल्ली, ओड़शा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मेजबान लोहरदगा जिले की टीम भाग ले रही है।

आठ मार्च को टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और सुरेश रैना भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज भारत Vs ऑस्ट्रेलिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं