रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली और बिहार एथलेटिक्स संघ पटना के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 12 मार्च तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसमें शामिल होने के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम पटना रवाना हुई। सभी खिलाड़ियों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सीडी सिंह व सचिव एसके पांडे ने शुभकामनाएं दी।
बालक टीम में साकेत मिंज – 200 मीटर, 400 मीटर, विक्की लोहरा- 200 मीटर ( तीनों रांची),विशाल कुमार – 400 मी, साजिद 110 मीटर हर्डल्स, प्रशांत कुमार, जगदीश उरांव 5000 मीटर पैदल चाल (सभी बोकारो), हिमांशु सिंह – ऊंचीकूद (पूर्वी सिंह भूम), अफरोज अहमद ऊंची कूद (हजारीबाग) , विनीत उरांव – लंबी कूद – (गुमला) शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में शिल्पा कुमारी जेवलिन थ्रो ( गुमला), बबली कुमारी जेवलिन थ्रो ( रांची), किरनती कुमारी – 1000 मीटर (चतरा), ममता मेरी मुर्मू 100 मीटर ( पूर्वी सिंहभूम) टीम में हैं। टीम के कोच आशु भाटिया और मैनेजर प्रेम कुमार हैं।
इसे भी पढ़ें
पेरिस ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड स्वर्ण विजेताओं को 50,000 डॉलर मिलेंगे: विश्व एथलेटिक्स
