रांची जिला महिला टीम की बड़ी जीत, रामगढ़ को 195 रनों से हराया [Ranchi district women’s team wins big, defeats Ramgarh by 195 runs]

1 Min Read

रांची। बोकारो में खेली जा रही जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रांची ने कुमारी पलक के शानदार 174 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत रामगढ़ को 195 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने 35 ओवर में चार विकेट पर 338 रन बनाये।

कुमारी पलक के अलावा गुरलीन ने 52 व प्रियंश्री ने 34 रन बनाये। रामगढ़ की ओर से श्रेय प्रिया ने दो विकेट लिये। जवाब में रामगढ़ की पूरी टीम 33.3 ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम के लिए इशिका प्रिया ने 35 और प्रियंका ने 32 रन बनाये। रांची की रागिनी ने 19 रन देकर चार विकेट लिये। कुमारी पलक प्लेयर ऑफ द मैच बनी।

इसे भी पढ़ें

विमेंस क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं