रांची के शिखर मोहन का चयन शेष भारत अंडर-23 टीम में [Ranchi’s Shikhar Mohan selected in Rest of India Under-23 team]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची के बायें हाथ के बल्लेबाज शिखर मोहन अब शेष भारतीय अंडर-23 टीम में खेलते हुए नजर आयेंगे। वे झारखंड के एकलौते क्रिकेटर हैं जिनका चयन शेष भारत अंडर-23 टीम में किया गया है। शेष भारत की टीम नौ मार्च से मोहाली में कर्नल सीके नायडू की चैंपियन पंजाब के खिलाफ खेलेगी।

टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों को छह मार्च को मोहाली में रिपोर्ट करने को कहा गया है। शिखर मोहन ने झारखंड की ओर से खेलते हुए सीके नायडू 2024-25 सत्र की 13 पारियों में 73.92 की औसत से 887 रन बनाये हैं।

इसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वहीं शिखर मोहन ने 2023-24 सत्र में 77.88 की औसत से 623 रन बनाये थे।

इसे भी पढ़ें

वनडे विमेंस अंडर-23 क्रिकेट में खेलेंगे रांची की दो बालिका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं