रणजी ट्रॉफीः रोहित, पंत, गिल और जायसवाल फेल, कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका [Ranji Trophy: Rohit, Pant, Gill and Jaiswal failed, no one could touch double figures]

IDTV Indradhanush
4 Min Read

महाराष्ट्र के कप्तान अंकित एक मैच के लिए सस्पेंड

मुंबई, एजेंसियां। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के छठे राउंड की शुरुआत गुरुवार को हो गई। इस राउंड में 7 भारतीय सितारे अपने-अपने स्टेट्स टीम के लिए खेल रहे हैं। इनमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

फार्म से जूझ रहे रोहितः

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित यहां भी कुछ खास नहीं कर सके। 19 गेंदों पर 3 रन बनाकर वह आउट हुए। उनके अलावा ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी फेल रहे। ये चारों बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के नियमित कप्तान अंकित बावने को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

रोहित शर्मा फॉर्म 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहेः

रोहित जम्मू और कश्मीर के खिलाफ 19 गेंदों पर 3 रन बनाकर वह आउट हुए। उन्हें उमर नजीर ने पारस डोगरा के हाथों कैच कराया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए थे। मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं।

उनके अलावा उनके साथ ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें तेज गेंदबाज औकिब नबी डार ने LBW किया। यशस्वी ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 4 रन बनाए।

गिल ने पंजाब से खेलते हुए केवल 4 रन बनाएः


भारत के लिए टेस्ट में नंबर तीन पर खेलने वाले शुभमन गिल इस रणजी ट्रॉफी राउंड में खेल रहे हैं। पंजाब की टीम उनकी ही कप्तानी में मैदान पर उतरी। कर्नाटक के खिलाफ गिल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। कर्नाटक के गेंदबाज अभिलाश शेट्टी ने उन्हें आउट किया। 8 गेंदों की उनकी पारी में एक चौका शामिल था। वहीं, कर्नाटक के खिलाफ पंजाब केवल 55 रन पर ही सिमट गई।

पंत 1 रन पर ही आउटः

रोहित, गिल, और जायसवाल के बाद ऋषभ पंत भी रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड के पहले दिन निराश किए। पंत 10 पर केवल 1 रन ही बना सके।

महाराष्ट्र के अंकित बावने एक मैच के लिए सस्पेंडः


रणजी ट्रॉफी 2025 में गुरुवार को महाराष्ट्र का सामना बड़ौदा से है। इस मैच में महाराष्ट्र की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड कर रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान अंकित बावने को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। बड़ौदा के खिलाफ मैच से पहले टीम को इस बारे में जानकारी दी गई।

पांचवें राउंड में सर्विसेज के खिलाफ मैच के दौरान बावने को लेफ्ट-आर्म स्पिनर अमित शुक्ला की गेंद पर स्लिप में कैच आउट दिया गया। हालांकि, रिप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद शुभम रोहिल्ला के कैच लेने से पहले जमीन पर टप्पा खा चुकी थी। चूंकि मैच केवल लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा था और टेलीविजन पर प्रसारित नहीं हो रहा था, इसलिए DRS का विकल्प उपलब्ध नहीं था।

बावने ने आउट दिए जाने के बाद मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया, जिसके कारण खेल 15 मिनट तक रुका रहा। मैच रेफरी अमित शर्मा और महाराष्ट्र के कोच सुलक्षन कुलकर्णी के हस्तक्षेप के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। हालांकि, बावने के इस व्यवहार को असहमति माना गया और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती, फाइनल में विदर्भ को हराया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं