मुंबई ने IPL 2025 में पहला मैच जीता, कोलकाता को 8 विकेट से हराया [Mumbai won the first match in IPL 2025, defeated Kolkata by 8 wickets]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 117 रन का टारगेट 12.5 ओवर में चेज कर लिया। रायन रिकेलटन 62 और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस सीजन मुंबई की यह पहली जीत है।

मैच के हाईलाइट्स:

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। MI से डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने 3 ओवर में 4 विकेट लिए। वे डेब्यू IPL मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। अश्विनी के अलावा दीपक चाहर को 2 विकेट मिले।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: क्या मुंबई इंडियंस की कप्तान नहीं रहे हार्दिक पांड्या? जानिए वजह


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं