पाक के बल्लेबाज हसन ने अपने ही देश के बाबर आजम का तोड़ा रिकॉर्ड [Pak batsman Hasan broke the record of his own countryman Babar Azam]

2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में हसन नवाज ने अपनी तूफानी बैटिंग से तांडव मचा दिया। हसन नवाजा ने सिर्फ 44 गेंद में शतक ठोककर बाबर आजम के फास्टेस्ट शतक का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में हसन नवाज 45 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे।

अपनी इस पारी में हसन ने 10 चौके और 7 छक्के भी लगाए। इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम था। बाबर आजम ने साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 गेंद में सैकड़ा जड़कर सनसनी मचाई थी।

दो मैच में नहीं चल पाये थे हसन

हसन नवाजा न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तीसरे टी-20 से पहले दो मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे, लेकिन पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने उन पर अपना भरोसा जताए रखा और इस तरह उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने करियर का पहला रिकॉर्ड शतक लगाकर सनसनी मचा दी।

हसन नवाज की इस शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तानी टीम ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज में दमदार वापसी की। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज के अलावा कप्तान सलमान आगा ने 31 गेंद में 51 रनों की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कपिल देव के साथ नई दिल्ली में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Share This Article
Exit mobile version