झारखंड के मास्टर एथलीटों ने दिखाया जोश, जीता स्वर्ण व कांस्य पदक [Master athletes of Jharkhand showed enthusiasm, won gold and bronze medals]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। मास्टर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बेंगलुरु में चार से नौ मार्च तक नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के मास्टर एथलीटों ने अपना जलवा दिखाया है।

गुरुवार को झारखंड की मेरी मुंजरी ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं 50 प्लस में अनु सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इससे पहले भी मेरी मुंजरी ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें

रांची के 50 और 80 पार बुर्जुगों ने जीता सोना और चांदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं