नई दिल्ली, एजेंसियां। चारो ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का क्रेज छाया हुआ है। भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा। लेकिन इस दौरान एक खिलाडी सबसे ज्यादा चर्चित रहे।उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बनाया और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वे कुल मिलाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए, शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए। वो और कोई नहीं किंग कोहली यानि विराट कोहली है जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 82.88 की औसत से 746 रन बनाए हैं।
क्रिस गेल का रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2002 से 2013 तक 17 मैचों में 791 रन बनाए हैं, जिनका औसत 52.73 रहा। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। अब विराट कोहली के पास केवल 46 रन की कमी है, और अगर वह 9 मार्च को फाइनल में यह 46 रन बना लेते हैं, तो वे चैंपियंस ट्रॉफी के ‘रनों के राजा’ बन जाएंगे, और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
दिग्गज खिलाड़ियों के नाम
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों में श्रीलंका के महेला जयवर्धने भी शामिल हैं, जो 22 मैचों में 742 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, चौथे स्थान पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जिन्होंने 701 रन बनाए हैं।
इसके अलावा, श्रीलंका के कुमार संगाकारा 683 रन के साथ पांचवे स्थान पर हैं, और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 665 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैचों में यह रन बनाए थे, और उनका औसत 73.88 रहा है।
इसे भी पढ़ें
न्यूजीलैंड से हारा बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर









