खिलाड़ी झारखंड के, ट्रेनिंग दे रहा है कोई और राज्य [ Players from Jharkhand, some other state is giving training]

2 Min Read


रांचीझारखंड में खेल और खिलाड़ियों पर ध्यान देने की बात की जाती है। लेकिन इसी राज्य के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे राज्य का रूख करना पड़ता है। यहां बात हो रही है। साइकिलिंग की राज्य में साइकिलिंग के प्रतिभावान खिलाड़ी तो हैं लेकिन उनकी ट्रेनिंग के लिए कोई सेंटर नहीं है। इस वजह से उन्हें ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्य में जाना पड़ता है।

साइकिलिंग के खिलाड़ी दूसरे राज्य में कर रह हैं अभ्यास

झारखंड के साइकिलिंग के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। लेकिन उन्हें यहां ट्रेनिंग नहीं मिल पाती है। लोहरदगा की रहने वाली सरिता कुमारी वर्तमान में हरियाणा में अभ्यास करती है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होती है। इसी तरह कई और खिलाड़ी है जिनकों भी हरियाणा के खेलों इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। इसमें सात से आठ खिलाड़ी शामिल हैं।

फुटबॉलर यहां के रजिस्ट्रेशन दूसरे राज्य से

रांची का फुटबॉलर आकाश तिर्की जिसने दो साल पहले अंडर-19 भारतीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, वो मिनरवा क्लब से रजिस्टर्ड है। इसी तरह कई और खिलाड़ी है जो दूसरे राज्यों के क्लबों से रजिस्टर्ड हैं और भारतीय टीम में चयनित होने का प्रयास कर रहे हैं. इसमें झारखंड की महिला फुटबॉलर अष्टम उरांव सहित कई महिला फुटबॉलर हैं जो दूसरे राज्यों के क्लबों से रजिस्टर्ड होकर खेल रही हैं।

एथलेटिक्स भी नहीं है इससे अछूता

गुमला की सुप्रीति कच्छप खेलती हैं झारखंड से लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है मध्यप्रदेश की एक एकेडमी से जब भी कोइ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होती है। वो यहां शामिल होने के लिए आ जाती है। इसकी वजह है कि अब तक झारखंड में एथलेटिक्स का सेंटर फॉर एक्सीलेंस नहीं खुल पाया है। इसलिए खिलाड़ी या तो खेल छोड़ देते हैं या फिर दूसरे राज्य का सहारा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में जन्मा फिश ब्वाय बना आकर्षण का केंद्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं