क्रिकेट के दीवाने हैं तो हो जाइये तैयार, रांची में 30 नवंबर को होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे [If you are a cricket fan then get ready, ODI between India and South Africa will be held on 30 November in Ranchi]

2 Min Read

रांची। क्रिकेट की दीवानगी बाकी खेलों से अलग है। वहीं बात जब अपने शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की हो तो इसका रोमांच चरम पर पहुंच जाता है। रांची के लोगों को भारत में होने वाले टीम इंडिया के प्रत्येक कार्यक्रम जारी होने से पहले जेएससीए स्टेडियम में एक मैच मिलने का इंतजार रहता है। लेकिन ये इंतजार पिछले कुछ सालों से लंबा हो चला है।

लेकिन अब तीन साल का मैच का सूखा रांची में समाप्त हो चुका है और जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम को भारत-साउथ अफ्रीका मैच की मेजबानी करने का मौका मिल चुका है। 30 नंवबर को रांची में वनडे मैच होना है। तो हो जाइये अपने शहर में क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार।

रांची को मिली है वनडे की मेजबानी

बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल में आगामी 30 नवंबर 2025 को रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर रहेगी। इनमें तीन वनडे खेले जाएंगे। पहला मैच रांची को मिला है। वहीं दूसरा 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा। तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

तीन साल पहले हुआ था रांची में मैच

अब तक जेएससीए स्टेडियम में कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन में जीत दर्ज की है। इसके अलावा, इस मैदान पर तीन टेस्ट और चार टी-20 मुकाबले भी आयोजित किए जा चुके हैं। महिला क्रिकेट की बात करें तो यहां तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों का आयोजन हुआ है। अब 30 नवंबर को जब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक और यादगार मुकाबला बनने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई देगा 58 करोड़ का नगद ईनाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं